
Electric Tractor in India 2025- आपको पता ही होगा की भारत एक कृषि प्रधान देश है, और यहां के किसान दशकों से डीजल ट्रैक्टरों का उपयोग करके खेती करते आ रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं तथा पर्यावरण की चिंता तेज हो रही है, वैसे-वैसे किसानों का झुकाव इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की ओर बढ़ता जा रहा है। खासकर 2025 में, भारत में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की मांग और लोकप्रियता में बड़ा उछाल देखा गया है।
क्यों जरूरी है इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर?
1. डीजल की बढ़ती कीमतें.
जी हां आज के समय में डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में छोटे और मध्यम किसान भारी ईंधन खर्च से परेशान भी हैं। और इसीलिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर उन्हें एक किफायती और दीर्घकालिक समाधान प्रदान करते हैं।
2. कम रखरखाव का खर्च..
हां ये तो है पारंपरिक ट्रैक्टरों की तुलना में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों में चलने वाले पार्ट्स कम होते हैं। इससे इनका मेंटेनेंस खर्च भी बेहद कम होता है।
3. पर्यावरण हितैषी विकल्प..
आपको बता दे की इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर जीरो एमिशन पर चलते हैं यानी इनमें से कोई प्रदूषक गैस नहीं निकलती, जो कि पर्यावरण के लिए बहुत फायदेमंद है।
2025 में भारत के टॉप इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मॉडल
1. Sonalika Tiger Electric
बैटरी चार्जिंग टाइम: 4 घंटे
चलने का समय: 8 घंटे तक
कीमत: ₹6.50 लाख (लगभग)
विशेषता: बिना आवाज़ के संचालन, पावर सेविंग मोड
2. Celestial 27 HP Electric Tractor
बैटरी क्षमता: 150Ah
रेंज: 75-80 किलोमीटर
कीमत: ₹5.90 लाख के आसपास
खासियत: स्मार्ट डिजिटल डैशबोर्ड और हाई टॉर्क मोटर
3. AutoNXT Electric Tractor
मोटर: 30HP equivalent
बैटरी रेंज: 60-70 KM
खास फीचर: स्मार्ट कंट्रोल ऐप के साथ ट्रैक्टर कंट्रोल
सरकारी योजनाएं और सब्सिडी
सबसे खास बात तो यह की भारत सरकार और कई राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और कम ब्याज दर पर लोन जैसी योजनाएं चला रही हैं। FAME II योजना के तहत बैटरी चालित ट्रैक्टरों को खरीदने पर सब्सिडी दी जा रही है, जिससे की किसानों का आर्थिक बोझ काफी कम होता है।
किसानों की सोच में बदलाव
आपको बता दे की आज के युवा किसान तकनीक को तेजी से अपना रहे हैं। वे अब यह समझने लगे हैं कि लंबे समय में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ज्यादा फायदेमंद हैं। ट्रैक्टर सिर्फ खेत की जरूरत नहीं रहा, बल्कि अब यह एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट बन गया है।
भविष्य की संभावनाएं
आपको बता दे की विशेषज्ञों की मानें तो अगले 5 वर्षों में भारत में 30% ट्रैक्टर इलेक्ट्रिक हो जाएंगे। बैटरी तकनीक में सुधार, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और सस्ती कीमतें इस बदलाव को संभव बना
आपको बता दे की AutoDuniya पर ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स और ट्रेंडिंग गाड़ियों की जानकारी के लिए जुड़े रहें। हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें और इस ब्लॉग को शेयर करना न भूलें।
Read more👉 मई 2025 में लॉन्च होने वाली बाइकें