
TVS Orbiter V1 Price in India 2026: अगर आप भी 2026 में एक सस्ता, दमदार और फीचर-पैक electric scooter ढूंढ रहे हैं जो शहर की रोजमर्रा की दौड़-भाग में आसानी से साथ दे, तो TVS Orbiter V1 आपकी लिस्ट में टॉप पर होना चाहिए। बता दे की TVS Motor ने हाल ही में इस नई entry-level electric scooter को लॉन्च किया है, जिसमें Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ upfront cost इतना कम कर दिया गया है कि आम आदमी भी बिना ज्यादा सोचे खरीद सकता है।
और यह सिर्फ एक scooter ही नहीं, बल्कि कम खर्च में हाई टेक और रिलायबल commuting का नया तरीका है। और आज इस ब्लॉग में हम TVS Orbiter V1 Price in India 2026, इसकी range, battery, charging, features, design और competitors के बारे में सब कुछ खुलकर बताएंगे। यदि आप भी electric scooter खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अंत तक पढ़िए – क्योंकि यह जानकारी आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी।
TVS Orbiter V1 Electric Scooter Overview
आपको बता दे की TVS Orbiter V1 TVS की electric lineup का नया और सबसे सस्ता मेंबर है। और यह scooter खासतौर पर शहर के युवा riders, ऑफिस कम्यूटर्स और फैमिली यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है। और इसका फोकस है कम कीमत में ज्यादा वैल्यू देना – चाहे स्टाइल हो, फीचर्स हों या रिलायबिलिटी।
TVS ने इस scooter को 600+ सेफ्टी टेस्ट पास कराया है और इसमें SmartXonnect ऐप के साथ कनेक्टिविटी भी दी है। और 34 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज, लंबा फ्लैट सीट और अच्छा ग्राउंड क्लियरेंस इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाते हैं। जी हाँ कुल मिलाकर, अगर आप petrol scooter से electric की तरफ शिफ्ट करना चाहते हैं तो TVS Orbiter V1 electric scooter एक शानदार शुरुआत है। और यह scooter आपको हर महीने पेट्रोल के पैसे बचाने के साथ-साथ स्मार्ट राइडिंग एक्सपीरियंस भी देगी।
TVS Orbiter V1 Price in India 2026
बता दे की TVS Orbiter V1 price in India 2026 की सबसे बड़ी बात है और इसका BaaS मॉडल। BaaS यानी Battery as a Service – इसमें आपको scooter खरीदते समय battery का पूरा पैसा नहीं देना पड़ता। सिर्फ scooter बॉडी के लिए लगभग ₹49,999 (ex-showroom) का upfront पेमेंट करना होता है।
और Battery subscription अलग से लेनी पड़ती है, जो महीने के ₹862 से शुरू होती है। और इससे आपका शुरुआती खर्च काफी कम हो जाता है और battery की चिंता भी नहीं रहती – और सबसे अच्छी बात TVS खुद maintenance और warranty हैंडल करता है।
यदि आप भी battery के साथ पूरा पैकेज चाहते हैं तो TVS Orbiter V1 full price करीब ₹84,500 से ₹88,250 ex-showroom (दिल्ली) तक है। और इसमें PM E-Drive सब्सिडी और राज्य सब्सिडी भी शामिल है, जिसके बाद on-road price और भी रीजनेबल हो जाता है।
और BaaS चुनने वालों के लिए extra फायदा ये है कि 5 साल/70,000 km तक की extended warranty भी मिलती है। यानी की लंबे समय तक टेंशन-फ्री राइडिंग। 2026 में इस price range में TVS Orbiter V1 electric scooter सबसे आकर्षक ऑप्शन लग रहा है।
TVS Orbiter V1 Battery and Range
बता दे की TVS Orbiter V1 में 1.8 kWh lithium-ion battery मिलती है। और यह compact और efficient battery scooter को हल्का रखती है – kerb weight सिर्फ 101 kg है, जिससे की हैंडलिंग बहुत आसान हो जाती है।
IDC certified range लगभग 86 km तक बताई जाती है। रियल वर्ल्ड में शहर के ट्रैफिक, लोड और राइडिंग स्टाइल के हिसाब से 60-70 km आसानी से मिल जाता है। यदि आप भी रोज 30-40 km commute करते हैं तो एक चार्ज पर 2 दिन आराम से निकल जाएगा।
और इस battery का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह IP67 रेटिंग वाली है, यानी पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित। लंबे समय तक बैटरी की परफॉर्मेंस बनी रहती है और degradation भी कम होता है। TVS Orbiter V1 range उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो की रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाते हैं और charging स्टेशन की तलाश नहीं करना चाहते।
TVS Orbiter V1 Top Speed and Performance
TVS Orbiter V1 की top speed लगभग 68 km/h तक जाती है। शहर की लिमिट (40-50 km/h) में यह scooter बहुत स्मूथ और responsive लगती है। और इसमें दो riding modes हैं – Eco और City।
Eco मोड में speed 45 km/h तक लिमिटेड रहती है लेकिन range ज्यादा मिलती है, जबकि City मोड में फुल पावर के साथ 0-40 km/h सिर्फ 6.3 सेकंड में हो जाता है। 1.8 kW BLDC हब मोटर काफी पावरफुल है और acceleration इतना स्मूथ है कि पहली बार riding करने वाले भी आसानी से हैंडल कर लेंगे।
बता दे की Hill hold assist और regenerative braking की वजह से uphill राइडिंग भी आसान हो जाती है। कुल मिलाकर performance city commuting के लिए एकदम सही है – न ज्यादा तेज, न कमजोर।
TVS Orbiter V1 Charging Time
जानकारी के मुताबिक TVS Orbiter V1 charging time भी काफी practical है। 0 से 80% चार्ज होने में सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट लगते हैं। घर के नॉर्मल 15A आउटलेट से यह आसानी से चार्ज हो जाता है।
(100%) में करीब 3-3.5 घंटे लगते हैं। यदि आप रात में प्लग इन कर देते हैं तो सुबह scooter पूरी तरह तैयार मिलेगी। इसमें off-board charger दिया जाता है जो पोर्टेबल है।
और इस charging time के साथ आप कभी भी रेंज की टेंशन में नहीं पड़ेंगे। TVS Orbiter V1 features में शामिल fast charging capability इसे और भी यूजर-फ्रेंडली बनाती है।
TVS Orbiter V1 Features List
TVS Orbiter V1 features में इतने सारे स्मार्ट चीजें हैं कि यह price range में बहुत वैल्यू देती है।
और इसमें colour LCD digital instrument cluster मिलता है, जिससे की rider को speed, battery percentage, range और riding modes की पूरी जानकारी एक नजर में मिल जाती है – जिससे की distraction कम होता है और safety बढ़ती है।
Bluetooth connectivity के साथ smartphone connectivity भी है। SmartXonnect ऐप से आप calls, messages, turn-by-turn navigation और battery status चेक कर सकते हैं। और इससे राइडिंग और भी आसान हो जाती है।
LED lighting system पूरे scooter पर है – हेडलैंप, टेललैंप और इंडिकेटर्स सभी LED हैं। इससे रात की राइडिंग में विजिबिलिटी बढ़ती है और बैटरी भी कम खर्च होती है।
इसमें Turn-by-turn navigation बिल्ट-इन है, जिससे आपको फोन बार-बार देखने की जरूरत नहीं पड़ती। Cruise control लंबी सड़कों पर constant speed रखता है, जिससे थकान कम होती है।
Hill hold assist slopes पर scooter को पीछे सरकने नहीं देता –और खासकर भारी लोड या नए riders के लिए बहुत काम का फीचर।
USB charging port से आप राइड के दौरान फोन चार्ज कर सकते हैं। और इसके अलावा regenerative braking, geo-fencing, anti-theft alarm, OTA updates और 34 लीटर स्टोरेज जैसे फीचर्स इसे competitors से अलग करते हैं। और हर फीचर rider की सुविधा और safety को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
TVS Orbiter V1 Design and Colours
आपको बता दे की TVS Orbiter V1 का design minimalistic और modern है। लंबा 845 mm फ्लैट सीट, 290 mm straight-line footboard और 165 mm ground clearance इसे आरामदायक और स्टेबल बनाते हैं। 14 इंच का फ्रंट व्हील अच्छी स्टेबिलिटी देता है।
और Colours की बात करें तो Martian Copper और Stellar Silver दो शानदार ऑप्शन्स हैं। Martian Copper में प्रीमियम रेडिश टोन है जो की युवाओं को पसंद आएगा, जबकि Stellar Silver क्लासिक और क्लीन लुक देता है। दोनों ही कलर्स में बॉडी ग्राफिक्स अच्छे लगते हैं।
जी हाँ कुल मिलाकर design ऐसा है कि scooter सड़क पर खड़ी हो तो भी ध्यान खींचे।
TVS Orbiter V1 Competitors in India
TVS Orbiter V1 competitors में Ola S1 Air, Hero Vida V1 और Ather Rizta मुख्य हैं।
Ola S1 Air की price थोड़ी ज्यादा है लेकिन range कुछ बेहतर मिलती है। और Hero Vida V1 भी BaaS ऑप्शन देती है और price काफी क्लोज है, लेकिन TVS का सर्विस नेटवर्क ज्यादा मजबूत है। Ather Rizta प्रीमियम फील देती है लेकिन price और maintenance थोड़ा ऊंचा है।
TVS Orbiter V1 price, features और reliability के मामले में इन तीनों से बेहतर बैलेंस ऑफर करती है। और खासकर BaaS मॉडल और cruise control जैसे फीचर्स इसे unique बनाते हैं।
Should You Buy TVS Orbiter V1 in 2026?
यदि आपका भी बजट ₹50,000 के आसपास है, रोजाना 40-50 km commute है और आप reliable brand चाहते हैं तो TVS Orbiter V1 2026 में जरूर खरीदें। BaaS ऑप्शन से upfront खर्च कम, फीचर्स ढेर सारे और TVS का सर्विस नेटवर्क पूरे भारत में उपलब्ध – ये तीन चीजें इसे unbeatable बनाती हैं।
जी हां, अगर आपको 100+ km range चाहिए तो V2 variant देख सकते हैं। लेकिन शहर के लिए V1 परफेक्ट है। रनिंग कॉस्ट सिर्फ ₹0.90-1 प्रति km है, जो petrol scooter से आधे से भी कम है।
मेरा सुझाव तो ये है की – अगर आपका पहला electric scooter है तो TVS Orbiter V1 से शुरू करें। यह आपको निराश नहीं करेगी।
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। स्कूटर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन समय के साथ बदल सकते हैं। खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी जरूर जांच लें।