
Kia Upcoming SUVs India 2027: आपको बता दे की भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Kia India एक बार फिर बड़ा कदम उठाने जा रही है। और दक्षिण कोरियाई कंपनी ने FY26 में 2,89,035 यूनिट्स की रिटेल बिक्री दर्ज की, जोकी FY25 की तुलना में 13% की शानदार वृद्धि है। Seltos, Sonet, Carens Clavis और Syros जैसे मॉडल्स ने भारत में Kia की पहचान मजबूत की है। और अब कंपनी CAFE 3 एमिशन नॉर्म्स को ध्यान में रखते हुए 2026-27 के बीच तीन नई Hybrid और Electric SUVs लाने की तैयारी कर रही है।
तो आइए जानते हैं इन तीनों आने वाली Kia SUVs के बारे में विस्तार से।
1. Kia Syros EV – किफायती इलेक्ट्रिक SUV

क्या है खासियत?
बता दे की Kia Syros EV कंपनी की पहली मास-मार्केट अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक SUV होगी। और इसे अगस्त 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। और यह गाड़ी Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV को सीधी टक्कर देगी।
और Syros EV को उसी K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिस पर इसका पेट्रोल वर्जन बना है। और इसे भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। और डिजाइन के मामले में यह पेट्रोल मॉडल जैसी ही दिखेगी, सिर्फ EV-स्पेसिफिक बदलावों के साथ।
बैटरी और रेंज
जी हाँ माना जा रहा है कि Kia Syros EV में 42 kWh और 49 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, जो की Hyundai Inster के ग्लोबल वर्जन में देखे गए हैं। और यह SUV फ्रंट-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ आएगी और आंध्र प्रदेश स्थित Kia के प्लांट में तैयार होगी।
अनुमानित कीमत: ₹15–20 लाख (एक्स-शोरूम)
2. Kia Sorento Hybrid – प्रीमियम 3-रो SUV

कब और कैसे?
बता दे की Kia Sorento को 2027 में भारतीय बाजार में हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उतारा जाएगा। और यह Seltos के ऊपर Kia की लाइनअप में अपनी जगह बनाएगी। और हाल ही में इसे भारी कैमोफ्लाज के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया। और इसमें ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और LED टेललैंप जैसे फीचर्स नजर आए।
इंजन और तकनीक
बता दे की यूके स्पेक मॉडल के विपरीत, भारत में मिलने वाले Sorento में Seltos का 1.5 लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन हाइब्रिड सेटअप के साथ दिया जाएगा। और यह इंजन Seltos Hybrid में भी उपयोग होने वाला है, जो की इसी साल डेब्यू करेगा।
प्रतिद्वंद्वी
Jeep Meridian और Skoda Kodiaq इसके मुख्य प्रतिस्पर्धी होंगे।
अनुमानित कीमत: ₹30–35 लाख (एक्स-शोरूम)
Kia Seltos Hybrid – सबसे बड़ा दांव

क्यों है यह खास?
आपको बता दे की Kia India के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने खुद पुष्टि की है कि Seltos Hybrid 2026 के अंत तक भारत में लॉन्च होगी। और इसका मौजूदा 1.5 लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन हाइब्रिड तकनीक से लैस किया जाएगा। और खास बात यह है कि कंपोनेंट्स की अधिकतम लोकलाइजेशन की वजह से इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रखी जाएगी।
डिजाइन और फीचर्स
जी हाँ Seltos Hybrid का लुक स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही रहेगा। केबिन में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और Level 2 ADAS सेफ्टी सूट समेत सभी फीचर्स बरकरार रहेंगे। और Seltos का हाइब्रिड वर्जन अमेरिकी बाजार में पहले से ही बिक रहा है।
CAFE 3 का फायदा
CAFE 3 एमिशन नॉर्म्स लागू होने पर Seltos Hybrid को कंप्लायंस बेनिफिट्स मिलेंगे जो की इसे बाजार में और मजबूत बनाएंगे।
मुख्य प्रतिद्वंद्वी: Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser HyRyder
Conclusion
आपको बता दे की Kia India का 2026-27 का रोडमैप बेहद रोमांचक है। और Syros EV किफायती EV सेगमेंट में कंपनी की एंट्री को मजबूत करेगी, Seltos Hybrid मिड-साइज SUV सेगमेंट में हाइब्रिड का दांव खेलेगी, और Sorento Hybrid प्रीमियम थ्री-रो सेगमेंट में Kia की उपस्थिति दर्ज कराएगी। और CAFE 3 नॉर्म्स की ओर बढ़ते कदमों के साथ ये तीनों गाड़ियां भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में एक नई दिशा तय करेंगी। यदि आप भी नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो 2026-27 का इंतजार जरूर करें।
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, उद्योग स्रोतों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा पर आधारित है। लॉन्च तिथियां, कीमतें और तकनीकी विवरण अनुमानित हैं और आधिकारिक घोषणा से पहले बदल सकते हैं। निवेश या खरीद संबंधी निर्णय लेने से पहले कृपया Kia की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलर से संपर्क करें।