
TVS Ntorq 125 On Road Price 2026: मान लो आप TVS Ntorq 125 खरीदने का मन बना चुके हो। Showroom में जाते हो — dealer बोलता है “ex-showroom price ₹94,000 है।” आप खुश होकर घर आते हो और बजट बनाते हो। फिर जब actually खरीदने जाते हो — bill आता है ₹1.15 लाख का।
यही “ex-showroom vs on-road price” का confusion है जिसमें हर नया buyer फँसता है। इस blog में मैं TVS Ntorq 125 की 2026 की असली on-road कीमत — city-wise, variant-wise — सब कुछ clearly explain करूँगा। तो ये ब्लॉग पूरा पढ़ लीजिए।
TVS Ntorq 125 On Road Price in India
2026 में TVS Ntorq 125 के ऑन रोड प्राइस अलग-अलग शहरों में थोड़ा-थोड़ा बदलता है। बेस वेरिएंट से शुरू करें तो एक्स-शोरूम करीब ₹81,750 से शुरू होता है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹1 लाख के आसपास।
और ऑन रोड में RTO, इंश्योरेंस और दूसरे चार्जेस जोड़ने के बाद ये ₹92,000 से ₹1.20 लाख तक जा सकता है।
• बेस वेरिएंट (Drum/Disc): ऑन रोड ₹92,000 – ₹1.05 लाख
• टॉप वेरिएंट (Race XP / XT): ऑन रोड ₹1.08 लाख – ₹1.25 लाख (शहर के हिसाब से)
ये प्राइस रेंज इसे Honda Activa 125 और Suzuki Access 125 के मुकाबले में अच्छा वैल्यू फॉर मनी बनाती है।
TVS Ntorq 125 On Road Price in Major Cities
जी हाँ प्राइस शहर के RTO रूल्स पर निर्भर करता है। यहां कुछ बड़े शहरों के अनुमानित ऑन रोड प्राइस
Delhi
• बेस Disc: ₹95,000 – ₹98,000
• Race XP: ₹1.08 लाख – ₹1.12 लाख
Mumbai
• बेस: ₹1.00 लाख – ₹1.05 लाख
• टॉप: ₹1.15 लाख – ₹1.22 लाख (हाई RTO की वजह से)
UP (Moradabad/Lucknow जैसे)
• बेस: ₹94,000 – ₹99,000
• टॉप: ₹1.05 लाख – ₹1.15 लाख
Bangalore
• बेस: ₹1.05 लाख – ₹1.10 लाख
• टॉप: ₹1.18 लाख – ₹1.25 लाख
RTO + Insurance Breakdown** (Delhi उदाहरण):
Ex-Showroom के ऊपर RTO करीब 8-10% और इंश्योरेंस ₹5,500-₹7,500 तक लगता है। और कुछ डीलर एक्सेसरीज पैकेज भी जोड़ देते हैं।
TVS Ntorq 125 Price Breakdown (Ex-Showroom vs On-Road)
Ex-Showroom Price वो बेसिक कीमत है जो फैक्ट्री से निकलती है। On-Road Price में शामिल होता है:
• RTO टैक्स
• इंश्योरेंस (थर्ड पार्टी या कंप्लीट)
• हैंडलिंग/ट्रांसपोर्ट चार्ज
• डीलर फीस और ऑप्शनल एक्सेसरीज
उदाहरण: यदि एक्स-शोरूम ₹85,000 है तो दिल्ली में ऑन रोड आसानी से ₹98,000-₹1 लाख हो जाता है। और हमेशा लोकल डीलर से लेटेस्ट ब्रेकअप ले लें।
TVS Ntorq 125 Variants & Price List
TVS ने 2026 में भी कई वेरिएंट रखे हैं ताकि हर किस्म का राइडर अपना पसंदीदा चुन सके:
• Drum Variant: सबसे सस्ता, रोजमर्रा के लिए अच्छा
• Disc Variant: बेहतर ब्रेकिंग, ज्यादातर लोग यही लेते हैं
• Race Edition: स्पोर्टी लुक, युवाओं में पॉपुलर
• Super Squad Edition: Marvel थीम, यूनिक स्टाइल
• Race XP Edition: ज्यादा पावर, स्पोर्ट मोड, टॉप परफॉर्मेंस
हर वेरिएंट में कलर्स और ग्राफिक्स अलग-अलग हैं।
TVS Ntorq 125 Engine, Mileage & Performance

Engine: 124.8 cc, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड। पावर करीब 9.25 bhp और टॉर्क 10.5-11.5 Nm।
Pickup: 0-60 km/h सिर्फ 7.9 सेकंड में। शहर में ओवरटेकिंग आसान।
Top Speed: 95-98 km/h तक। हाईवे पर भी कॉन्फिडेंस देता है।
Mileage: कंपनी क्लेम 47-50 kmpl। और रियल वर्ल्ड में 40-45 kmpl आसानी से मिल जाता है (स्मूथ राइडिंग पर)। ट्रैफिक में थोड़ा कम हो सकता है।
TVS Ntorq 125 Colors & Design Options
बता दे की Nardo Grey, Harlequin Blue, Turquoise Blue, Racing Red, Stealth Black, Neon जैसे कलर्स उपलब्ध। Race और Super Squad एडिशन में खास ग्राफिक्स मिलते हैं जो की युवा राइडर्स को बहुत पसंद आते हैं। डिजाइन एग्रेसिव और मॉडर्न है – सड़क पर नजर जरूर आता है।
TVS Ntorq 125 Features – Smart Scooter क्यों है?
• Bluetooth Connectivity (SmartXonnect): फोन कनेक्ट करके कॉल, मैसेज अलर्ट मिलते हैं।
• Navigation Assist: मोबाइल पर मैप देखते हुए आवाज गाइडेंस।
• Digital Console: स्पीड, फ्यूल, ट्रिप, मेंटेनेंस अलर्ट सब क्लियर दिखता है।
• USB चार्जिंग, साइड स्टैंड इंडिकेटर जैसी छोटी-छोटी सुविधाएं।
और इन फीचर्स की वजह से ही रोजाना इस्तेमाल में मजा आता है।
TVS Ntorq 125 vs Competitors

• vs Honda Activa 125: बता दे की Activa ज्यादा रिलायबल और रिफाइंड है, लेकिन Ntorq में पावर और फीचर्स ज्यादा। और प्राइस लगभग पास-पास।
• vs Suzuki Access 125: Access माइलेज और कम्फर्ट में आगे, लेकिन Ntorq स्टाइल और परफॉर्मेंस में बीट करता है।
कौन ज्यादा वैल्यू? यदि आपको स्टाइल, पावर और टेक चाहिए तो Ntorq। फैमिली यूज और माइलेज प्राथमिकता हो तो Access या Activa देखें।
TVS Ntorq 125 Pros & Cons
Pros:
• मजेदार परफॉर्मेंस
• अच्छे फीचर्स
• आकर्षक डिजाइन
• अच्छी ब्रेकिंग (डिस्क में)
Cons:
• माइलेज Activa जितना नहीं
• सस्पेंशन थोड़ा सख्त लग सकता है
• कुछ वेरिएंट में प्राइस थोड़ा हाई
TVS Ntorq 125 EMI & Finance Options
ज्यादातर बैंक 10-20% डाउन पेमेंट पर EMI देते हैं। ₹1 लाख ऑन रोड पर:
• डाउन पेमेंट: ₹15,000-25,000
• मंथली EMI: ₹2,800 – ₹3,500 (3-5 साल के लिए)
TVS फाइनेंस और दूसरे NBFC पर अच्छे ऑफर्स मिल जाते हैं। डीलर से पूछें।
FAQs
Q. 2026 में TVS Ntorq 125 का सबसे सस्ता ऑन रोड प्राइस कितना है?
बता दे की दिल्ली-एनसीआर में बेस वेरिएंट करीब ₹95,000 से शुरू।
Q. क्या mileage 50 kmpl देता है?
रियल में 40-45 kmpl। अच्छी राइडिंग स्टाइल से ज्यादा मिल सकता है।
Q. Race XP लेना चाहिए या नॉर्मल Disc?
यदि बजट हो और स्पोर्टी फील चाहिए तो Race XP। वरना Disc काफी है।
Final Verdict
आपको बता दे की 2026 में TVS Ntorq 125 अभी भी उन युवाओं के लिए बेस्ट चॉइस है जो स्कूटर में सिर्फ चलने से ज्यादा कुछ चाहते हैं। और परफॉर्मेंस, स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स का कमाल का कॉम्बिनेशन है। यदि आपका बजट ₹1 लाख के आसपास है और रोजाना शहर में घूमना है तो इसे टेस्ट राइड जरूर लें।
मेरा सुझाव: Disc या Race Edition से शुरू करें। ज्यादातर लोगों को यही सूट करता है।
Disclaimer
कीमतें शहर, RTO और dealership के अनुसार बदल सकती हैं। खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से पुष्टि जरूर करें।