
Tesla Model Y LWB India Launch Details 2026: दोस्तों, सोचकर देखो – आपकी पूरी फैमिली एक कार में आराम से बैठी है, और लंबी हाईवे ट्रिप पर जा रहे हो, और EV की रेंज या स्पेस की टेंशन बिल्कुल नहीं। Tesla Model Y LWB ने ठीक यही सपना हकीकत मे बना दिया है। और Tesla ने भारत में अपना ये लॉन्ग व्हीलबेस 6-सीटर वर्जन लॉन्च कर दिया। बता दे की Tesla Model Y LWB India Launch 2026 सिर्फ ज्यादा स्पेस ही नहीं दे रहा है बल्कि 681 km की WLTP रेंज और AWD के साथ प्रीमियम EV सेगमेंट को नया ट्विस्ट दे रहा है। यदि आप भी फैमिली SUV की तलाश में हो तो ये ब्लॉग अंत तक जरूर पढ़ो।
Tesla Model Y LWB क्या है?
बता दे की Tesla Model Y LWB असल में Model Y का लंबा व्हीलबेस वाला वर्जन है। और इसमें व्हीलबेस को करीब 150 mm बढ़ा दिया गया है। और नॉर्मल Model Y 5-सीटर है और उसके पीछे स्पेस थोड़ा टाइट लगता है। लेकिन LWB में 2-2-2 लेआउट आया है यानी की तीन रो में छह लोग आराम से बैठ सकते हैं।
भारत में LWB क्यों लाया? बता दे की क्योंकि हमारी फैमिली बड़ी होती है। बच्चे, दादा-दादी, सबको एक साथ घुमाने का मजा तब आता है और जब हर कोई कम्फर्टेबल हो। Tesla ने भारतीय कस्टमर की इसी जरूरत को समझा और Shanghai से इंपोर्टेड ये वर्जन लॉन्च किया।
Launch Date & Price
Tesla Model Y LWB India Launch अप्रैल 2026 को हो गया। और कीमत रखी गई है सिर्फ ₹61.99 लाख (एक्स-शोरूम)।
और ये प्राइस काफी स्मार्ट है क्योंकि आपको AWD, 6 सीटर और लंबी रेंज एक साथ मिल रही है। और अभी के हिसाब से ये सेगमेंट में वैल्यू फॉर मनी ऑफर करता है।
Design & Dimensions

बता दे की Tesla ने इसमें लंबा व्हीलबेस दिया है। जी हाँ कुल लंबाई 4,969 mm हो गई है। नॉर्मल Model Y से ये करीब 179 mm लंबा है।
इससे क्या फायदा? तीसरी रो अब बच्चों या एडल्ट्स के लिए भी यूजेबल हो गई। और ग्राउंड क्लियरेंस 169 mm है जो की भारतीय सड़कों और हल्के गड्ढों के लिए काफी ठीक है। लुक वही मिनिमल Tesla स्टाइल है – क्लीन, मॉडर्न और रोड पर नजर आते ही पहचान ली जाती है।
Interior & Seating
जी हाँ अंदर बैठते ही लगता है कि कार बड़ी हो गई है। 2-2-2 लेआउट में मिडिल रो में कैप्टन चेयर्स मिलती हैं।
और इसमें पावर एडजस्टेबल, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं। और इससे गर्मी-सर्दी में ड्राइविंग और ट्रैवल दोनों कम्फर्टेबल हो जाते हैं। और सेकंड रो में 8-इंच का अलग टचस्क्रीन है जो भी बच्चों को एंटरटेनमेंट देता है।
तीसरी रो में भी एडल्ट्स बैठ सकते हैं – फैमिली आउटिंग के लिए परफेक्ट। जी हाँ कुल मिलाकर ये कार अब 6 लोगों को आराम से घुमा सकती है।
Battery, Range & Performance
इसमें 82 kWh क्लास का बैटरी पैक है। WLTP रेंज 681 km क्लेम की गई है।
और रियल वर्ल्ड में भारतीय कंडीशंस (एसी ऑन, हाईवे-सिटी मिक्स) में 500-550 km आसानी से निकल आएगा। 0-100 km/h सिर्फ 5 सेकंड में – मतलब ओवरटेकिंग में कभी टेंशन नहीं।
बता दे की Dual Motor AWD मिलता है। इससे बारिश, गीली सड़क या हल्की ऑफ-रोड पर भी ग्रिप बढ़िया रहती है। परफॉर्मेंस और सेफ्टी दोनों का फायदा एक साथ।
Features & Technology
बता दे की 16-इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन मिलता है। और इसमें सब कुछ कंट्रोल होता है – म्यूजिक, नेविगेशन, क्लाइमेट।
और इससे ड्राइविंग सिंपल और फ्यूचरिस्टिक हो जाती है। बेसिक Autopilot स्टैंडर्ड है जो की हाईवे पर थकान कम करता है। OTA अपडेट्स का फायदा? कार साल-दर-साल नई फीचर्स पाती रहती है बिना सर्विस सेंटर गए।
और दूसरी रो में 8-इंच स्क्रीन, Tesla Theater, Arcade गेम्स – फैमिली को बोर होने का मौका ही नहीं मिलेगा।
Charging & Running Cost in India

जी हाँ 250 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 15 मिनट में करीब 288 km रेंज ऐड हो जाती है।
और घर पर 11 kW AC चार्जर से फुल चार्ज 6-8 घंटे में हो जाता है। रनिंग कॉस्ट? औसतन ₹1.5-2 प्रति km।
जी हाँ एक पेट्रोल SUV के मुकाबले ये 4-5 गुना सस्ता पड़ता है। और महीने में अगर 1500 km चलाते हो तो पेट्रोल वाली कार से ₹15,000-20,000 बच सकते हैं।
Tesla Model Y LWB vs Rivals
• Hyundai Ioniq 5 (₹46.30 लाख): सस्ती है, 631 km रेंज देती है लेकिन सिर्फ 5 सीटर। स्पेस LWB जितना नहीं।
• Kia EV6 (₹65.97 लाख): AWD और स्पोर्टी है लेकिन 5 सीटर। Tesla की तरह फैमिली फोकस नहीं।
• BMW iX1 LWB (₹51.40 लाख): लग्जरी फील देता है लेकिन रेंज सिर्फ 531 km और 5 सीटर।
और Tesla Model Y LWB 6 सीटर, ज्यादा रेंज और AWD के साथ सबसे प्रैक्टिकल चॉइस लगता है।
Pros & Cons
Pros
• 6-सीटर लेआउट – फैमिली के लिए बेस्ट
• 681 km WLTP रेंज + AWD
• OTA अपडेट्स और टेक्नोलॉजी लीडर
• कम रनिंग कॉस्ट
• सेफ्टी फीचर्स मजबूत
Cons
• कीमत ₹62 लाख के आसपास – बजट टाइट हो तो सोचना पड़ेगा
• सर्विस नेटवर्क अभी बढ़ रहा है
• थर्ड रो में लगेज स्पेस थोड़ा कम हो जाता है
• पब्लिक चार्जिंग अभी हर शहर में आसान नहीं
Should You Buy Tesla Model Y LWB in India?
खरीदना चाहिए अगर:
• आपकी फैमिली 5-6 मेंबर्स की है
• लंबी ड्राइव और हाईवे ट्रिप्स ज्यादा करते हो
• टेक्नोलॉजी और फ्यूचर-प्रूफ कार चाहिए
• रनिंग कॉस्ट बचाना चाहते हो
अवॉइड करें अगर:
• बजट ₹55 लाख से कम है
• सिर्फ शहर में कम ड्राइविंग करते हो
• अभी Tesla सर्विस सेंटर आपके शहर में नहीं है
Conclusion
आपको बता दे की Tesla Model Y LWB India Launch 2026 ने प्रूफ कर दिया कि EV सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं, फैमिली के आराम के लिए भी बेस्ट हो सकती है। और 6 सीटर, लंबी रेंज, AWD और कम खर्च – ये सब एक पैकेज में मिल रहा है।
यदि आप भी अगली कार EV ही लेने वाले हो और फैमिली को प्राथमिकता दे रहे हो तो ये अभी का सबसे स्मार्ट चॉइस है।
FAQs
Q1. Tesla Model Y LWB की रियल वर्ल्ड रेंज कितनी आएगी?
भारतीय कंडीशंस में 500-550 km आसानी से निकल आएगी। हाईवे पर AC ऑफ करके 580+ km भी संभव है।
Q2. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी कितना तैयार है?
Tesla Supercharger नेटवर्क बढ़ रहा है। घर पर चार्जर लगवा लो तो रोज की ड्राइविंग के लिए कोई टेंशन नहीं।
Q3. क्या थर्ड रो में एडल्ट्स आराम से बैठ सकते हैं?
जी हां, मिडिल रो कैप्टन चेयर्स आगे-पीछे स्लाइड कर सकते हैं। 5-6 लोगों की फैमिली के लिए परफेक्ट।
Q4. वारंटी कितनी मिलती है?
बैटरी और ड्राइव यूनिट पर 8 साल/1,92,000 km। बाकी व्हीकल पर 4 साल/80,000 km।
Disclaimer
Price और features समय के साथ बदल सकते हैं। Buying decision लेने से पहले Tesla की ऑफिशियल वेबसाइट या nearest showroom से लेटेस्ट जानकारी जरूर चेक करें।