Hyundai New SUV Launch India 2027: Hyundai लाएगी 2 नए Mid-Size SUV और Compact EV – जानें पूरी डिटेल

Hyundai New SUV Launch India 2027


Hyundai New SUV Launch India 2027: आपको बता दे की अगर आप भी एक नई Hyundai SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए! अगले 9 से 12 महीनों में Hyundai भारत में तीन बड़े धमाके करने वाली है। और कंपनी ने हाल ही में अपने भारत में 30 साल पूरे होने के मौके पर यह ऐलान किया कि वह 2030 तक कुल 26 नए कार और SUV मॉडल लॉन्च करेगी। और इसके लिए ₹45,000 करोड़ का भारी-भरकम निवेश किया जाएगा।

और इस बड़ी लॉन्च योजना की शुरुआत 2026-27 से ही हो जाएगी, जिसमें की ICE और EV दोनों सेगमेंट में नए मॉडल शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन तीनों आने वाली Hyundai SUVs के बारे में विस्तार से।

नई पीढ़ी की Hyundai Creta – बड़ी, बेहतर और हाइब्रिड!

कब आएगी और क्या होगा खास?

बता दे की भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Creta का नया अवतार 2026 के अंत तक unveil हो सकता है और FY27 की चौथी तिमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध भी होगा। और हाल ही में इसे हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी camouflage के साथ मौजूदा Creta के बगल में स्पॉट किया गया था।

और नई Creta Hyundai के K33 आर्किटेक्चर पर बनेगी और इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर होगी, जो की मौजूदा मॉडल (4.33 मीटर) से काफी बड़ी है। इसका मतलब है कि केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी।

इंटीरियर और इंजन

• डुअल-स्क्रीन सेटअप होगा जो Ioniq EV सीरीज़ और Palisade से प्रेरित होगा
• 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीज़ल इंजन के साथ-साथ Strong Hybrid का विकल्प भी मिलेगा
• हाइब्रिड सेटअप में 1.5L नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल होगा

बता दे की यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प होगा जो की बेहतर माइलेज और प्रीमियम फील दोनों चाहते हैं।

Hyundai Bayon-based SUV – Venue और Creta के बीच का नया विकल्प

क्या है यह SUV?

जी हाँ Hyundai एक बिल्कुल नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है जो की Venue और Creta के बीच के गैप को भरेगी। और यह यूरोप में मिलने वाली Bayon क्रॉसओवर पर आधारित होगी और इसकी लंबाई करीब 4.18 मीटर होगी।

किसके लिए बनी है यह SUV?

बता दे की यह SUV खासतौर पर युवा खरीदारों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की जाएगी। और इसका इंटीरियर बेहद प्रीमियम और अपमार्केट होगा।

इंजन और पावरट्रेन विकल्प

• 1.2L टर्बो और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन
• CNG वेरिएंट भी मिलेगा – यह Hyundai की 4 मीटर से बड़ी पहली CNG SUV हो सकती है
• बाद में हाइब्रिड पावरट्रेन भी आ सकता है
• डीज़ल इंजन शायद नहीं होगा

जी हाँ FY27 के अंत यानी मार्च 2026 तक इसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Hyundai Compact EV – भारत का अपना इलेक्ट्रिक SUV!

क्या है HE1i?

आपको बता दे की Hyundai का यह सबसे रोमांचक प्रोडक्ट है। इंटरनली HE1i कोडनेम से जाना जाने वाला यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV 4 मीटर से छोटे सेगमेंट में Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV को टक्कर देगा।

और यह खास इसलिए है क्योंकि यह पूरी तरह भारत में डिज़ाइन, इंजीनियर और विकसित किया जाएगा। और यह E-GMP (K) प्लेटफ़ॉर्म पर बनेगा, जो की Hyundai Inster का भी आधार है।

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

• 42 kWh और 49 kWh बैटरी पैक, जिन्हें Exide से लोकली सोर्स किया जाएगा
• एक बार फुल चार्ज पर लगभग 500 km की रेंज
• 800V फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना

कीमत और लॉन्च डेट

आपको बता दे की दिवाली 2026 (नवंबर 2026) के आसपास इसे unveil किया जा सकता है। और कीमत ₹12 से ₹16 लाख (ex-showroom) के बीच होने की उम्मीद है, जो की इसे एक बेहद competitive विकल्प बनाती है।

Conclusion

Hyundai 2027 तक भारतीय ऑटो बाजार में जो बदलाव लाने वाली है, ना वो वाकई में ऐतिहासिक होगा। और नई Creta strong hybrid के साथ माइलेज का नया स्तर स्थापित करेगी, Bayon-based SUV युवाओं की पसंद बनेगी और HE1i compact EV किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई दिशा देगी।

यदि आप भी नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो 2026-27 का इंतजार करना समझदारी हो सकती है। Hyundai का यह नया लाइनअप हर बजट और जरूरत के हिसाब से कुछ न कुछ जरूर पेश करेगा।

Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ऑटोमोटिव सूत्रों और उद्योग विशेषज्ञों के अनुमान पर आधारित है। लॉन्च तारीख, कीमत, बैटरी क्षमता और अन्य विवरण आधिकारिक घोषणा से पहले बदल सकते हैं। किसी भी खरीद निर्णय से पहले Hyundai की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलर से पुष्टि अवश्य करें।

संबंधित आर्टिकल्स

Leave a Comment