Nitin Gadkari Maruti E100 Flex Fuel Car Launch Announcement 2026: 5 जून को लॉन्च होगी Maruti E100 Flex Fuel Car! पेट्रोल की छुट्टी?

Maruti E100 Flex Fuel Car Launch


Maruti E100 Flex Fuel Car Launch: आपको बता दे की भारत की सड़कों पर जल्द एक नया अध्याय लिखा जाने वाला है। और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है — और Maruti Suzuki इस 5 जून 2026 को, यानी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर, दिल्ली में एक खास इवेंट के दौरान अपनी Flex Fuel Car लॉन्च करने जा रही है। यदि यह सच होता है, तो यह भारत की पहली E100-capable 4-wheeler होगी — और एक ऐसा वाहन जो 100% इथेनॉल पर भी दौड़ सकता है।

और यह महज एक कार लॉन्च नहीं है। यह भारत की ऊर्जा नीति, पर्यावरण संरक्षण और ऑटोमोटिव भविष्य तीनों का मेल है।

Flex Fuel क्या है और यह क्यों अहम है?

बता दे की Flex Fuel Technology वाले वाहन एक से ज्यादा ईंधन पर चलने में सक्षम होते हैं — मसलन सामान्य पेट्रोल, इथेनॉल-पेट्रोल का मिश्रण, या फिर शुद्ध इथेनॉल (E100)। और इसके लिए गाड़ी में खास तरह का Fuel Storage System, Fuel Delivery Mechanism और Ignition Setup लगाया जाता है।

इथेनॉल, जो मुख्यतः गन्ने और अन्य कृषि उत्पादों से बनता है, यह एक स्वच्छ ईंधन विकल्प माना जाता है। और यह पेट्रोल की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन करता है और इसका उत्पादन घरेलू स्तर पर संभव है। यही वजह है कि सरकार इसे “आत्मनिर्भर ऊर्जा” की दिशा में एक मजबूत कदम मानती है।

कौन सी Maruti कार होगी यह Flex Fuel मॉडल?

Maruti E100 Flex Fuel Car Launch

अभी तक Maruti Suzuki ने किसी मॉडल का नाम आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है, लेकिन कुछ संकेत जरूर मिलते हैं। पिछले साल Japan Mobility Show 2025 में Maruti Suzuki Fronx का एक Flex Fuel Variant सामने आया था, जो की E85 यानी 85% इथेनॉल तक के ईंधन पर चलने में सक्षम था।

हालांकि, आगामी लॉन्च E100 के लिए तैयार होने की बात कही जा रही है, जो की Fronx के उस प्रोटोटाइप से एक कदम आगे है। और इसका मतलब है कि या तो Fronx में और गहरे तकनीकी बदलाव किए गए हैं, या फिर Maruti किसी दूसरे मॉडल को इस रोल के लिए चुन सकती है।

तकनीकी नजरिए से देखें तो E100 के लिए इंजन के कई पुर्जों को फिर से डिजाइन करना पड़ता है, क्योंकि शुद्ध इथेनॉल सामान्य पेट्रोल की तुलना में ज्यादा नमी खींचता है और इससे Fuel System पर अलग तरह का दबाव भी पड़ता है।

इथेनॉल फ्यूल के फायदे: सिर्फ पर्यावरण नहीं, जेब भी हल्की होगी

मंत्री गडकरी के मुताबिक इथेनॉल आधारित ईंधन के कई ठोस फायदे हैं:

• कम लागत: इथेनॉल घरेलू स्तर पर बनता है, इसलिए यह आयातित पेट्रोल से सस्ता भी पड़ सकता है।
• कम प्रदूषण: इसके दहन से निकलने वाला कार्बन उत्सर्जन पारंपरिक ईंधन से कम होता है।
किसानों को फायदा: गन्ने और अन्य फसलों से इथेनॉल बनने की वजह से कृषि क्षेत्र को नई मांग मिलती है।
Crude Oil Import में कटौती: भारत फिलहाल अपनी जरूरत का करीब 87% कच्चा तेल विदेश से मंगाता है। और इथेनॉल इस निर्भरता को घटा सकता है और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत कर सकता है।

सरकार का विजन: E20 से E100 तक का सफर

बता दे की भारत में E20 पेट्रोल — यानी 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल का मिश्रण — पहले ही standardize हो चुका है और देशभर के पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध है। और इसके अलावा BIS यानी Bureau of Indian Standards ने E22, E25, E27 और E30 जैसे उच्च Ethanol Blend Standards भी जारी कर दिए हैं।

और यह साफ संकेत है कि सरकार धीरे-धीरे देश को ज्यादा इथेनॉल की तरफ ले जाना चाहती है और Flex Fuel Vehicles इस यात्रा का अगला अहम पड़ाव हैं।

सिर्फ Maruti नहीं — 12 कंपनियां पहले से मैदान में

गडकरी ने बताया कि Toyota, Tata Motors, Mahindra & Mahindra और Suzuki समेत कुल 12 कंपनियां अपने Flex Fuel Vehicles पहले ही प्रदर्शित कर चुकी हैं। और Honda और Suzuki ने Flex Fuel Two-Wheelers भी शोकेस किए हैं। यानी की यह सिर्फ एक कंपनी की पहल नहीं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदलने का संकेत है।

EVs और Flex Fuel: दोनों साथ-साथ चलेंगे

बता दे की मंत्री ने Electric Vehicles की बढ़ती रफ्तार पर भी उत्साह जताया। और उनके अनुसार आने वाले वर्षों में Scooter, Car, Truck, Bus और Tractor — हर सेगमेंट में EVs की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ेगी। लेकिन Flex Fuel और EV एक-दूसरे के विकल्प ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं। जहाँ EV Infrastructure अभी विकसित हो रहा है, वहाँ Flex Fuel उन इलाकों और उन लोगों के लिए एक व्यावहारिक समाधान है जहाँ चार्जिंग अभी आसान नहीं।

निष्कर्ष

यदि Maruti Suzuki 5 जून को सच में E100 Flex Fuel Car पेश करती है, तो यह भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। और यह गाड़ी न केवल एक नया प्रोडक्ट होगी, बल्कि यह साबित करेगी कि भारत स्वच्छ, सस्ते और आत्मनिर्भर ईंधन की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ रहा है।

पर्यावरण दिवस पर इससे बेहतर तोहफा क्या होगा?

संबंधित आर्टिकल्स

Leave a Comment