
Toyota Urban Cruiser Ebella price in India 2026: आपको बता दे की Toyota Kirloskar Motor ने भारतीय बाजार में अपनी पहली पूरी तरह बैटरी इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। और अभी सिर्फ टॉप वेरिएंट E3 को बाजार में उतारा गया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹23,60,000 रखी गई है। और बाकी वेरिएंट्स की कीमतें जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।
Motor and Battery
जी हाँ Ebella में 61 kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो की 128 kW यानी करीब 172 hp की इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। और इस मोटर का पीक टॉर्क 189 Nm है। Toyota का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह गाड़ी 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। और चार्जिंग के लिए AC और DC फास्ट चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मौजूद है।
Platform
जी हाँ यह SUV Maruti Suzuki के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, और वही आर्किटेक्चर जिस पर e Vitara भी बनती है। और इसी वजह से दोनों गाड़ियों के केबिन और कुछ फीचर्स में काफी समानता देखने को मिलती है।
Exterior Design
गाड़ी का बाहरी डिज़ाइन Toyota की “Urban Tech” थीम पर आधारित है। और सामने की तरफ हैमरहेड-स्टाइल फ्रंट फेस दिया गया है जिसके साथ Toyota की सिग्नेचर LED लाइटिंग और एयरोडायनामिक बॉडी लाइन्स हैं। और 18-इंच के अलॉय व्हील्स और ड्यूल-टोन बॉडी फिनिश इसे एक प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं। जी हाँ कलर ऑप्शन की बात करें तो कुल 9 रंग मिलते हैं जिनमें 5 सिंगल-टोन और 4 ड्यूल-टोन शामिल हैं।
Interior and Comfort Features

केबिन को प्रीमियम और आरामदायक बनाने पर खास ध्यान दिया गया है। और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। और इसके अलावा 12 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग और ड्यूल-टोन इंटीरियर फिनिश केबिन को और खूबसूरत बनाती है।
Infotainment and Connectivity
बता दे की डैशबोर्ड पर यूनिफाइड डिजिटल कॉकपिट दिया गया है जिसमें की 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है। और दोनों वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करते हैं। i-Connect कनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म के ज़रिए रिमोट चार्जिंग, चार्जिंग शेड्यूलिंग और बैटरी मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
Safety Features
बता दे की सेफ्टी के मामले में यह SUV काफी मजबूत है। और इसमें 7 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS सिस्टम, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और हाई-टेंसाइल बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है जो की किसी भी टक्कर में बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
After-Sales and Warranty

Toyota ने पूरे देश में 500 से अधिक BEV-सक्षम सर्विस सेंटर तैयार किए हैं और 2,500 से ज़्यादा BEV-प्रशिक्षित तकनीशियनों का नेटवर्क खड़ा किया है। और खरीदारों को 8 साल की बैटरी वारंटी, Assured Buyback प्रोग्राम, Battery-as-a-Service विकल्प और आकर्षक फाइनेंस स्कीम्स भी दी जा रही हैं।
Price and Competition
आपको बता दे की ₹23.60 लाख की कीमत के साथ Urban Cruiser Ebella को मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Hyundai Creta Electric से ऊपर और Mahindra BE 6 के साथ सीधे मुकाबले में रखा गया है। और हालांकि Maruti Suzuki e Vitara जो उसी प्लेटफॉर्म पर बनी है वो ₹16 लाख से शुरू होती है, यानी की Ebella का E3 वेरिएंट उससे ₹3.60 लाख महंगा पड़ता है। और यह कीमत का अंतर कुछ ग्राहकों को ज़रूर सोचने पर मजबूर कर सकता है। अब सबकी नज़रें Toyota के आने वाले वेरिएंट्स की कीमतों पर टिकी हैं।