
Upcoming Honda Hyundai SUVs India 2026: आपको बता दे की भारत का SUV मार्केट इस वक्त जितना exciting है, और उतना पहले कभी नहीं था। हर महीने कोई न कोई नया मॉडल आता है, और नए features आते हैं और customers के पास options की कोई कमी नहीं। लेकिन आने वाले कुछ साल और भी ज़्यादा दिलचस्प होने वाले हैं — क्योंकि Honda और Hyundai दोनों ने अपने cards मेज़ पर रख दिए हैं। Honda एक नई 7-सीटर मिडसाइज़ SUV लाने की तैयारी में है, और Hyundai अपनी Bayon को भारत में एक fresh और बड़े अवतार में पेश कर सकती है। तो आइए जानते हैं पूरी कहानी।
Hyundai Bayon: Venue और Creta के बीच की खाली जगह भरेगी ये SUV
क्या है Bayon का भारत कनेक्शन?
जी हाँ Hyundai ने भारतीय बाज़ार के लिए कुछ बड़ा सोचा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी मार्च 2027 तक Bayon को भारत में लॉन्च कर सकती है। और यह SUV size में Venue से बड़ी और अगली generation की Creta से छोटी होगी — यानी approximately 4.2 मीटर की length के साथ यह एक ऐसे segment में उतरेगी जहाँ अभी बहुत कम options हैं।
और ध्यान देने वाली बात यह है कि अगली gen Creta खुद एक नए platform पर आएगी और उसकी length लगभग 4.5 मीटर तक जा सकती है — जिससे की Bayon के लिए एक अलग और साफ़ positioning बन जाती है।
Design:
जी हाँ Bayon का नया लुक Hyundai की “Sensuous Sportiness” design philosophy से प्रेरित होगा — जो कि Exter और नई Creta में भी दिखती है। Spy shots में जो SUV नज़र आई है, वो काफ़ी premium और modern लगती है।
और Front में split headlamp setup दिया गया है जिसमें की ऊपर की तरफ LED DRLs और नीचे “Ice-Cube” LED projector headlamps हैं — और यह combination रात में SUV को बेहद sharp look देता है। Sides में 16-inch alloy wheels और strong body cladding से एक rugged personality बनती है। और Rear में connected LED taillamps और sporty tailgate design से यह गाड़ी पीछे से भी उतनी ही attractive लगती है।
जी हाँ कुल मिलाकर — यह Hyundai की अब तक की सबसे बॉक्सी और SUV-like 4.2 मीटर car हो सकती है।
Engine & Powertrain:
Powertrain के मामले में Bayon 1.5-लीटर naturally aspirated petrol engine के साथ आएगी, जो की manual और automatic दोनों gearbox options में उपलब्ध होगी।
लेकिन सबसे बड़ी बात यह है — Bayon पहली Hyundai car बन सकती है जो की 4 मीटर से लंबी होते हुए भी factory-fitted CNG powertrain के साथ आए। और यह एक बड़ा कदम है, क्योंकि अब तक CNG विकल्प आमतौर पर sub-4 मीटर गाड़ियों तक ही सीमित रहा है।
CNG option आने से running cost काफ़ी कम हो जाएगी — और यही बात family buyers के लिए Bayon को एक strong value proposition बनाती है।
Competition:
बता दे की भारत में Bayon का सबसे करीबी rival Maruti Suzuki Vitara (Victus) होगा। और यह segment अभी काफ़ी कम crowded है, और अगर Hyundai सही pricing के साथ Bayon लाती है, तो यह एक game-changing move साबित हो सकती है।
Honda की नई 7-सीटर Midsize SUV: Elevate से ऊपर, 2028 में होगी एंट्री

Honda का नया भारत प्लान
बता दे की Honda Cars India ने confirm किया है कि 2028 तक वो भारत में दो नई SUVs लाएंगे — और एक sub-4 मीटर model और एक midsize SUV। यह midsize SUV 7-seater होगी और current Elevate से एक step ऊपर position की जाएगी।
और इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV 7XO, Tata Safari, MG Hector Plus और Hyundai Alcazar जैसी popular family SUVs से होगा — यानी की यह एक seriously competitive segment में उतरने की तैयारी है।
PF2 Platform:
यह नई SUV Honda के नए PF2 platform पर बनेगी — जो की petrol, hybrid और electric तीनों powertrain options को support करता है। यानी की Honda यहाँ सिर्फ एक गाड़ी नहीं बना रही, बल्कि एक ऐसा foundation तैयार कर रही है जो की आने वाले कई साल तक relevant रहे।
Localization पर भी खास ध्यान दिया जाएगा ताकि कीमत competitive रखी जा सके — जो की भारतीय buyers के लिए एक बड़ी राहत की बात है।
Hybrid System:
Honda इस SUV में अपना next-generation hybrid powertrain देने की तैयारी में है। और इस system में 1.5-लीटर naturally aspirated petrol engine के साथ dual electric motors और एक compact battery pack होगा।
और Honda का दावा है कि यह नया hybrid system मौजूदा models की तुलना में करीब 10% बेहतर fuel efficiency देगा — और यह system locally develop किया जाएगा, जिससे की cost भी काबू में रहेगी। यानी की premium hybrid technology, Indian pricing के साथ — यही Honda का असली दांव है।
Conclusion
Honda और Hyundai दोनों ने यह साफ कर दिया है कि भारतीय midsize SUV segment अब और भी ज़्यादा दिलचस्प होने वाला है। और Hyundai Bayon 2027 में एक fresh और affordable option लेकर आएगी, जबकि Honda की 7-सीटर SUV 2028 में premium family buyers को एक नया विकल्प देगी।
यदि आप भी SUV खरीदने का plan बना रहे हैं — थोड़ा इंतज़ार करना शायद बहुत फायदेमंद साबित हो।