
MG Majestor price in India 2026: आपको बता दे की Motor India ने अपनी नई फ्लैगशिप SUV — Majestor — को भारतीय बाज़ार में आधिकारिक तौर पर उतार दिया है। और इसकी शुरुआती कीमत ₹40.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। और यह गाड़ी पुरानी MG Gloster की जगह लेती है और अब Toyota Fortuner, Jeep Meridian, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron जैसी स्थापित फुल-साइज़ 3-रो SUVs के सामने खड़ी होगी।
Price and Variants
जी हाँ Majestor फिलहाल Sharp और Savvy — दो ट्रिम्स में आती है, लेकिन MG ने अभी केवल Savvy वेरिएंट की कीमतें जारी की हैं:
| वेरिएंट | कीमत (लाख ₹) |
| Savvy 4×2 AT 7-सीटर | 40.99 |
| Savvy 4×2 AT 6-सीटर | 40.99 |
| Savvy 4×4 AT 7-सीटर | 44.99 |
प्रतिस्पर्धियों की बात करें तो Toyota Fortuner का बेस 4×2 डीजल-AT वेरिएंट ₹37.61 लाख से शुरू होता है — यानी की एंट्री लेवल पर Fortuner सस्ती पड़ती है। लेकिन टॉप-एंड वेरिएंट्स में पासा पलट जाता है। Fortuner Legender (₹48.29 लाख) और GR-S (₹50.46 लाख) की तुलना में Majestor का 4×4 वेरिएंट काफी किफायती नज़र आता है। और Skoda Kodiaq ₹36.99 लाख से शुरू होती है लेकिन इसका टॉप वेरिएंट Majestor से करीब ₹2 लाख महंगा है। Volkswagen Tayron भी सिंगल वेरिएंट में आती है और वह भी टॉप-स्पेक Majestor से लगभग ₹2 लाख ऊपर है। और सबसे सस्ती Jeep Meridian है जो की ₹33.75 लाख से शुरू होकर ₹37.82 लाख तक जाती है।
Design

बता दे की Majestor उसी ladder-frame प्लेटफॉर्म पर बनी है जो की Gloster में इस्तेमाल होता था, लेकिन बाहरी और भीतरी रूप-रंग में काफी बदलाव आया है।
जी हाँ बाहर से देखें तो फ्रंट पर ‘MORRIS GARAGES’ की बोल्ड बैजिंग, नया स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, स्लिम LED DRLs, वर्टिकल पोज़िशन में हेडलैंप्स, चौड़ा ग्रिल और एक मज़बूत नज़र आने वाला बंपर दिया गया है। और सेगमेंटेड स्किड प्लेट इसे एक्सप्लोरर जैसा लुक देती है।
और केबिन में ऑल-ब्लैक थीम अपनाई गई है जिसमें की नया डैशबोर्ड लेआउट, रिडिज़ाइन्ड AC vents, अपडेटेड सेंटर कंसोल और को-ड्राइवर साइड ग्रैब हैंडल जैसी डिटेलिंग शामिल है। और सेकेंड रो में 7-सीटर के लिए बेंच सीट और 6-सीटर के लिए कैप्टन सीट्स का विकल्प मिलता है — कैप्टन सीट्स स्लाइड, रिक्लाइन होती हैं और इनके अलग आर्मरेस्ट भी हैं। बूट स्पेस सभी तीन रो के साथ 343 लीटर है जो की तीसरी रो फोल्ड करने पर बढ़कर 1,350 लीटर हो जाता है।
Features

Majestor प्रीमियम फीचर्स के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ती। इसमें मिलता है:
• ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले स्क्रीन
• पैनोरमिक सनरूफ
• 360-डिग्री सराउंड कैमरा
• 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम
• 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
• दो वायरलेस चार्जिंग पैड
• कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
• केबिन एयर फ़िल्ट्रेशन सिस्टम
• Eco, Normal और Sport — तीन ड्राइव मोड
• 10 ऑफ-रोड ड्राइविंग कॉन्फ़िगरेशन
• Level 2 ADAS सेफ्टी सूट
Engine and Performance
बता दे की Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो की 215hp की पावर और 479Nm का टॉर्क देता है — यह इस सेगमेंट में अकेला ट्विन-टर्बो डीजल विकल्प है। पावर ट्रांसफर के लिए 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है जो सभी चार पहियों को ड्राइव करता है।
हाईवे पर यह इंजन शानदार परफॉर्मेंस देता है और लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त है। और हालांकि शहरी ट्रैफिक में 2,000rpm से नीचे टर्बो लैग महसूस होता है और गियरबॉक्स की शिफ्टिंग कभी-कभी थोड़ी सुस्त लगती है।
जी हाँ कुल मिलाकर, MG Majestor एक well-rounded पैकेज है जो की प्रीमियम लुक, भरपूर फीचर्स और दमदार इंजन को एक किफायती कीमत में पेश करती है।