Upcoming Mahindra SUV 2027: Scorpio N फेसलिफ्ट और Mini Scorpio जल्द दस्तक देंगी भारतीय बाजार में

Upcoming Mahindra SUV 2027


Upcoming Mahindra SUV 2027: आपको बता दे की भारतीय SUV बाजार में महिंद्रा एक बार फिर धमाकेदार एंट्री की तैयारी में है। और कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक दो बड़े लॉन्च करने वाली है — पहला Scorpio-N का अपडेटेड वर्जन और दूसरा Vision S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल। और दोनों गाड़ियां 2027 की पहली तिमाही तक शोरूम तक पहुंच सकती हैं।

Scorpio-N फेसलिफ्ट: दिवाली तक मिल सकता है तोहफा

बता दे की महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUVs में से एक, Scorpio-N का नया रूप इन दिनों सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार नजर आ चुका है। और हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि इसे 2026 के फेस्टिव सीजन यानी दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

और डिजाइन के मोर्चे पर बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन फ्रंट फेशिया में हल्के कॉस्मेटिक अपडेट्स जरूर मिलेंगे। और असली बदलाव केबिन के अंदर दिखेगा। और नई Scorpio-N में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जो की वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा। और साथ ही नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, री-डिजाइन किया गया सेंटर कंसोल, नए AC वेंट्स और आगे-पीछे दोनों रो के लिए आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। और इससे केबिन का ओवरऑल लुक और फील काफी प्रीमियम हो जाएगा।

और इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा। 203bhp देने वाला 2.0L टर्बो पेट्रोल और 175bhp वाला 2.2L डीजल इंजन पहले की तरह ही मिलेगा। और दोनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रहेगा। बता दे की 4X4 ड्राइवट्रेन सिर्फ टॉप-एंड वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। और एक खास बात यह है कि XUV 7XO में पहली बार इस्तेमाल हुए ‘DaVinci’ एडेप्टिव डैम्पर्स भी इस फेसलिफ्ट में आ सकते हैं, जो की राइड क्वालिटी को एक नए स्तर पर ले जाएंगे।

Vision S: Mini Scorpio का इंतजार खत्म होने वाला है

Upcoming Mahindra SUV 2027

जी हाँ महिंद्रा का दूसरा बड़ा दांव है Vision S — एक कॉम्पैक्ट SUV जो Scorpio फैमिली की सबसे छोटी और नई सदस्य होगी। और 2025 में दिखाए गए Vision S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन फरवरी 2027 में होने वाले Bharat Mobility Expo में से पर्दा उठ सकता है।

और इसका बॉक्सी और मस्कुलर डिजाइन Scorpio और Land Rover Defender की याद दिलाता है, जो की इसे भीड़ से अलग बनाता है। स्पाई फोटोज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रोडक्शन मॉडल कॉन्सेप्ट के करीब ही रहेगा, यानी कंपनी ने डिजाइन से ज्यादा समझौता नहीं किया है।

और तकनीकी रूप से यह गाड़ी महिंद्रा के ब्रांड-न्यू NU_IQ मॉड्यूलर मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर बनेगी। और इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ICE, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक — तीनों पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। लॉन्च के समय XUV 3XO में इस्तेमाल होने वाला 1.2L TGDi पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन इसमें भी दिए जाने की संभावना है। और आगे चलकर हाइब्रिड और EV वेरिएंट्स भी आ सकते हैं।

मार्केट में यह SUV XUV 3XO और Scorpio-N के बीच की कड़ी बनेगी। और इसे खास तौर पर उन खरीदारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो की एक एडवेंचर-रेडी, रफ-टफ SUV चाहते हैं, लेकिन Scorpio-N जितनी बड़ी गाड़ी नहीं चाहते।

जी हाँ कुल मिलाकर महिंद्रा आने वाले महीनों में भारतीय SUV बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही

संबंधित आर्टिकल्स

Leave a Comment